तमिलनाडु में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 16 करोड़ की राशि जब्त की https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। तमिलनाडु में कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने ‘बिना लेखा-जोखा’ वाली 16 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त की। इसके अलावा करीब 80 करोड़ रुपये की काली कमाई का भी पता लगाया। सीबीडीटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि यह कदम तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुगमतापूर्वक चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए विभाग द्वारा चुनावी निगरानी का हिस्सा है। यह तलाशी 16 और 17 मार्च को चेन्नई, तिरुपुर, धारापुरम में ली गई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और गांधी परिवार ने अमेठी को बर्बाद कर दिया: मोहसिन रजा

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘ ये पांच परिसर पांच प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं, जो अपने नियमित व्यवसाय के अलावा ‘कैश हैंडलर’ के रूप में काम करते थे। इस कदम से 5.32 करोड़ रुपये की राशि जब्त हुई। वहीं एक अन्य मामले में पीपीई किट, थैले, शिशु के देखभाल से संबंधित किट को विभिन्न राज्य सरकारों को आपूर्ति करने वाले एक समूह के खिलाफ भी तलाशी ली गई।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस को जानने में समाज की उत्सुकता बढ़ी है : मनमोहन वैद्य

बयान में यह आरोप लगाया कि यह समूह अपनी कमाई ‘कमतर’ करके बता रहे थे। इस तलाश अभियान के दौरान 11.50 करोड़ रुपये जब्त हुए और कुल बिना लेखाजोखा की पता लगाई गई राशि 80 करोड़ रुपये है। तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए एक चरण में छह अप्रैल को चुनाव होना है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3c2SaBO

Post a Comment

0 Comments