महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना संक्रमण के 3,218 नए मामले दर्ज, आठ लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,02,559 हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। आठ मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 6,424 पर पहुंच गई है। अभी तक 2,72,362 मरीज इस बीमारी से उबरे चुके हैं जिससे संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 90.01 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: मास्क के बिना सड़कों में घूम रहे लोग ! दिल्ली पुलिस ने 800 से अधिक लोगों के काटे चालान 

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब भी 23,773 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 48,608 हो गए हैं जबकि 1,217 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3lXK7tK

Post a Comment

0 Comments