सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से करीब 50 मरीजों को फौरन अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3u9MQCW

Post a Comment

0 Comments