मुंबई के सनराइज अस्पताल में लगी आग, कोरोना के दो मरीजों की मौत, अन्य 70 को किया गया रेस्क्यू https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। मुंबई के एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य मरीजों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लग गई। 

इसे भी पढ़ें: वडोदरा में अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया 

उन्होंने बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच यह घटना हुई है। बृहस्पतिवार को शहर में संक्रमण के 5,504 नए मामले सामने आए जो इस महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि बीएमसी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने केवल एक व्यक्ति की मौत की ही पुष्टि की है। नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियां, पानी के 15 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित 

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाल लिया और उन्हें एक अन्य अस्पताल में भेजा गया है। दमकलकर्मी इसकी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई मरीज अब भी अस्पताल में तो फंसा नहीं है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पतालदेखा है।’’ उन्होंने कहा कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/31lqxOk

Post a Comment

0 Comments