हमें पांच साल का मौका दीजिए, हम 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे: खड़गपुर में बोले PM मोदी https://ift.tt/eA8V8J

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़गपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है- बंगाल में इस बार भाजपा सरकार...। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर केंद्र की रोक, कहा- अनुमति देने योग्य नहीं 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी के पास दिलीप घोष जैसे अध्यक्ष हैं। उन पर अनेक हमले हुए, मौत के घाट उतारने की कोशिशें हुई। लेकिन वो बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का प्रण लेकर चल पड़े और आज पूरे बंगाल में नई ऊर्जा भर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिलीप घोष न तो ममता से डरे हैं और न ही चैन से सोए हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं इस बार बंगाल में भाजपा सरकार। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमे पांच का मौका दीजिए हम सत्तर साल की बर्बादी को मिटा देंगे। आप हमें सेवा का अवसर दीजिए फिर देखिए हम कैसे असोल परिवर्तन लाते हैं।  

इसे भी पढ़ें: पुराने भाजपा नेता रो रहे हैं क्योंकि पार्टी ने TMC के दलबदलुओं को मैदान में उतारा है: ममता 

दीदी पर बरसे PM मोदी 

उन्होंने कहा कि दीदी विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई है। आपने दीदी को भरोसा दिया लेकिन दीदी ने भरोसे पर खरी नहीं उतरी। दीदी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने आपको 10 साल का मौका दिया लेकिन आपने उन्हें लूटमार दी, 10 साल का कुशासन दिया। यहां पर तेंदुपत्ता बेचने तक में कटमनी देना पड़ता है। 

इस बीच पीएम मोदी ने व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हो गए थे लेकिन बंगाल में तो विश्वास ही डाउन हो गया है, विकास ही डाउन हो गया है, सपने भी डाउन हो गए हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cQPruD

Post a Comment

0 Comments