पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों ने दिया चार शावकों को जन्म, बाघों की बढ़कर हुई 75 https://ift.tt/eA8V8J

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से खुशखबरी आई है। यहां दो बाघिनों ने चार शावकों को जन्म दिया है। नए शावकों को मिलाकर रिजर्व में बाघों की संख्या 75 पर पहुंच गई है। जेडी पन्ना टाईगर रिजर्व ईश्वर रामहरि जरांडे से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कैमरा ट्रेप पद्धति से देखने पर चार नये शावक मेहमानों को देखा गया है।
 

इसे भी पढ़ें: गुना जिले में जामनेर में निकला प्रभावी पथ संचलन, लोगों ने की फूलों की वर्षा

पन्ना कोर रेंज के रमपुरा के पास दो शावको को बाघिन पी-223(22) ने जन्म दिया है। उक्त बाघिन की उम्र लगभग 3 साल बताई गयी है। वहीं किशुनगढ़ रेंज के अंतर्गत बाघिन पी- 643 ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावक इन दोनों बाघिनों के साथ चहल कदमी करते हुए देखे गये हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना टाईगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या लगभग 75 पर पहुंच गई है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vTs64e

Post a Comment

0 Comments