नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजुमदार की मृत्यु पर पार्टी के नेताओं ने सोमवार को शोक प्रकट किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवार का दर्द और जख्म लंबे समय तक प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परेशान करेगा। शाह ने कहा कि राज्य हिंसा मुक्त (आने वाले) कल के लिये संघर्ष करेगा। शोभा, 27 फरवरी को प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हो गयी थी। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बेटी शोभा मजुमदार जी के निधन पर दुखी हूं, जिन्हें टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के गुंडों ने बुरी तरह पीटा था। उनके परिवार का दर्द एवं जख्म ममता दीदी को लंबे समय तक परेशान करेगा। बंगाल हिंसा मुक्त कल के लिये संघर्ष करेगा, बंगाल हमारी बहनों एवं मातओं की सुरक्षा के लिये लड़ाई लड़ेगा।’’
इसे भी पढ़ें: 30 में से 26 सीटों पर जीतने के अमित शाह के दावे को ममता बनर्जी ने किया खारिज
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ता की मां होने के कारण शोभा मजुमदार की जान गयी है। नड्डा ने कहा कि उनका यह बलिदान हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह बंगाल की भी मां थी, बंगाल की बेटी थी। भारतीय जनता पार्टी माताओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिये लगातार संघर्ष करती रहेगी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cwF40f
0 Comments