हुगली में बोले जेपी नड्डा, ममता ने चुनौती स्वीकार नहीं की बल्कि शुभेंदु ने उन्हें चुनौती दी https://ift.tt/eA8V8J

पश्चिम बंगाल के हुगली के धनियाखाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल महिलाओं के अपहरण, उन पर एसिड अटैक, हत्या के प्रयास में पहले नंबर पर है। बंगाल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा 35% बढ़ी है। मां, माटी, मानुष कहने वाले लोगों ने बंगाल की बहनों की क्या चिंता की? जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल ने तय कर लिया है कमल खिलाना है और बीजेपी की सरकार बनानी है। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के 100 से कम सीटें जीतने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर का सर्वे कह रहा- हार रहीं ममता!

नंदीग्राम में हार रहीं ममता

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बीजेपी चीफ ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी हार रही हैं। ममता बनर्जी ने चुनौती स्वीकार नहीं की है, बल्कि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें चुनौती दी है। पहले चरण में हुई वोटिंग के प्रतिशत ने साफ कर दिया है कि जनता ने ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान किया है और नंदीग्राम में भी ममता का हारना तय है। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cAsxsA

Post a Comment

0 Comments