राजनाथ ने बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ सेनाओं के बीच आपसी भागीदारी, सूचना साझा करने और साजोसामान संबंधी सहयोग समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों का भी जायजा लिया। दोनों नेताओं ने भारतीय सेना और अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान, मध्य कमान और अफ्रीका कमान के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। राजनाथ ने बताया कि अमेरिका के साथ एलईएमओए, सीओएमसीएएसए और बीईसीए जैसे द्विपक्षीय रक्षा समझौतों को लागू करने के कदमों पर केंद्रित बातचीत की गई।We also reviewed many bilateral & multilateral exercises & we agreed for increased cooperation b/w Indian military, US Indo-Pacific command, Centre Command & Africa Command. We've signed LEMOA, COMCASA & BECA agreements & we've agreed to realise their full potential: Defence Min pic.twitter.com/N4hoBWB5y3
— ANI (@ANI) March 20, 2021
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह के बीच वार्ता, अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को क्यों चुना?
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिका के रक्षा उद्योग को भारत के रक्षा क्षेत्र में उदार एफडीआई नीतियों का फायदा उठाने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं ऑस्टिन ने मुलाकात के बाद कहा, ‘‘सिंह और मैंने बहुत ‘सार्थक चर्चा’ की।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2OQ84XC
0 Comments