रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र के एक्शन के बाद हरियाणा की सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। जिसकी बानगी हरियाणा के गृह मंत्री के बयान में दिखी। प्रदेश के मेवात इलाके में रोहिंग्या मुस्लिमों के बसने की खबरों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला तो है नहीं कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लग जाएं। उसका हम इंतजाम करेंगे।
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में बोले मनोहरलाल खट्टर, हरियाणा सरकार 2025 तक NEP कर देगी लागू
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के मेवात में रोहिंग्या मुसलमानों की तादाद दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। विश्व हिंदू परिषद ने हरियाणा में रोहिंग्या की भारी तादाद में मौजूदगी के दस्तावेजों के साथ उनके यहां रहने को देश और प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eVcLtH
0 Comments