उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह सुनकर हैरान रह गई कि प्रधानमंत्री 22 वर्षीय महिला (दिशा रवि) के एक ट्वीट के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के चाय उद्योग को खत्म करने की साजिश रची। वह कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर दो गलत तस्वीरें गलती से डालने को लेकर भी दुखी थे।’’ उन्होंने मोदी से सवाल किया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों और सीएए विरोधी आंदोलन के लिए दुखी क्यों नहीं हैं, जिसमें पांच युवक मारे गए। कांग्रेस नेता ने मोदी से सवाल किया, ‘‘आप तब असम क्यों नहीं आए जब लोग डूब रहे थे? आप तब दुखी क्यों नहीं थे, जब भाजपा द्वारा किए सभी बड़े वादे पूरे नहीं किए? क्या आप चाय बागान गए और कामगारों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की?’’भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वह असम के लिए नहीं हैं, बल्कि केंद्र के लिए हैं, दिल्ली को मजबूत बनाने के लिए हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए हैं : श्रीमती @priyankagandhi #AssamWelcomesPriyankaGandhi pic.twitter.com/OfPVIktdTu
— Congress (@INCIndia) March 21, 2021
इसे भी पढ़ें: बोकाखाट में PM मोदी की हुंकार, कहा- असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार
असम में ‘डबल इंजन’ की सरकार वाले प्रधानमंत्री के चर्चित बयान के बारे में प्रियंका ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि राज्य में अभी ‘‘दो मुख्यमंत्री’’ हैं। उन्होंने शक्तिशाली मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बीच सत्ता को लेकर चल रही खींचतान का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पास डबल इंजन की सरकार है, लेकिन असम के पास दो मुख्यमंत्री हैं। मुझे नहीं पता कि कौन से ईंधन से कौन-सा इंजन चलेगा। असम में असम सरकार नहीं चल रही है...भगवान आपको बचाए।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और चाय बागान श्रमिकों समेत समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है, क्योंकि उसने पांच साल पहले किया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/394zSyu
0 Comments