एनसीपी नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘कुंभकर्ण सरकार’ https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को ‘विश्व नींद दिवस’ के मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि इस ‘कुंभकर्ण सरकार’ को किसान आंदोलन, ईंधन की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मौके पर कैसे नींद से जगाया जाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान 300 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: मलेशिया के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ेगा उत्तर कोरिया, अमेरिका है बड़ा कारण

जल संसाधन मंत्री पाटिल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अब तक किसान आंदोलन में 300 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है। नियमित तौर पर हजारों युवाओं की नौकरियां जा रही हैं। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं और देश की आर्थिक स्थिति ‘आईसीयू’ में है। कैसे जगाएं कुभकर्ण सरकार को? हैशटैग विश्व नींद दिवस।’’ कुंभकर्ण महाकाव्य रामायण में रावण का छोटा भाई था और वह एक साल में करीब छह महीने तक सोता था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3s1NPol

Post a Comment

0 Comments