कोरोना वायरस का जवाब टीकाकरण है न कि लॉकडाउन: उमर अब्दुल्ला https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक दिन का लॉकडाउन लगाना बेमतलब की बात है जिससे लोगों में खुशफहमी पैदा हो सकती है। उन्होंने कोविड रोधी टीका लगाने के लिए अधिक लोगों को इजाजत देने की मांग की। मध्य प्रदेश सरकार ने 19 मार्च को ऐलान किया था कि कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अगले आदेश तक लॉकडाउन लागू रहेगा। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “इस खतरनाक वायरस के लक्षण दिखने में दो से 14 दिन का समय लगता है और यह एक दिन का लॉकडाउन बेमतलब का दिखावा है। इससे लोगों में खुशफहमी पैदा होगी।” जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने का तरीका टीकाकरण है और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने की इजाजत देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ टीकाकरण जवाब है न कि एक दिन का लॉकडाउन।” अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को भारत में कोरोना वायरस के 43,846 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जो इस साल सबसे ज्यादा है। भारत में फिलहाल 60 साल से अधिक और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित 45-59 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3eZNYom

Post a Comment

0 Comments