इसे भी पढ़ें: जनता ने सिखाया विधायक को सबक, नेता जी की खराब चावल के साथ उतारी आरती
राज्य में उनके प्रचार को मिल रही लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए, शीर्ष द्रमुक नेता ने कहा, “ सिर्फ हम ही सभी 234 सीटें जीतेंगे।” उन्होंने कहा, “ भले ही अन्नाद्रमुक तमिलनाडु में एक सीट जीत भी जाती है, तो भी विजेता अन्नाद्रमुक विधायक नहीं, बल्कि भाजपा विधायक होगा।” स्टालिन ने दावा किया कि थेनी से लोकसभा में अन्नाद्रमुक के एकमात्र सदस्य और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के बेटे पी रविंद्रनाथ ‘भाजपा सांसद’ के तौर पर काम करते हैं और इससे उनकी मंशा साबित होती है।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने इडाप्पड़ी से नामांकन दाखिल किया
स्टालिन ने कहा, “... हमें भाजपा को जीतने नहीं देना चाहिए और इसी तरह अन्नाद्रमुक को भी कामयाब नहीं होने देना चाहिए।” मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए द्रमुक प्रमुख ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक भाजपा की एक ‘शाखा’ है। पलानीस्वामी भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा बताकर खारिज कर चुके हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tB8Rdy
0 Comments