‘भारत बंद’ को लेकर राहुल गांधी ने कहा- सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता है https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के नक्सल हमले में शहीद जवान की होने वाली थी शादी, अब घर में पसरा है मातम

आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!’’ कई किसान संगठनों के समूह ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ की ओर से शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले चार महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसाना तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sok7tD

Post a Comment

0 Comments