भागलपुर (बिहार)। भागलपुर जिले के परशुरामपुर गांव में सोमवार रात एक घर में आग लग जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और उन्हें बचाने की कोशिश में उनके माता-पिता बुरी तरह झुलस गए। कहलगांव के अनुमंडल अधिकारी सुजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में लालमुनि मंडल का पांच साल का बेटा सूरज कुमार, तीन साल की बेटी प्रीति और एक साल की बेटी नैना कुमारी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा खाएंगे ड्राई फ्रूट्स तो सेहत को होगा सिर्फ नुकसान
आग की चपेट में आने से झुलसे लालमुनि और उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी रेशू कृष्णा ने बताया कि खाना पकाते समय लालमुनि के घर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उसके तीन बच्चों की मौत हो गई।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sAT52q
0 Comments