फरार हुआ कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ फज्जा पुलिस एनकाउंटर में ढेर https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली।हिरासत से भागा एक वांछित अपराधी रविवार को यहां रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने बताया कि कुलदीप उर्फ फज्जा यहां रोहिणी के सेक्टर-14 स्थित एक फ्लैट में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया जिसे आम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 300 से अधिक लोगों की मौत, 62,714 नए मामले दर्ज

कुलदीप दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के बाहर गत बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की हिरासत से भाग गया था। यह मुठभेड़ अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुई थी, जब दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39ndhgv

Post a Comment

0 Comments