राकांपा नेता देशमुख ने कहा ,‘‘जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा। लेकिन जब तक एनआईए मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती , मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। एनआईए की जांच पूरी होने के बाद राज्य सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।’’ वाजे मामले से निपटने के तौर तरीकों को ले कर देशमुख की आलोचना हो रही है। देशमुख को हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने बुधवार को कहा था कि ‘‘ ये मेरे लिए खबर है।’’NIA &ATS are conducting a thorough probe into the cases of an explosive-laden vehicle found near Mukesh Ambani's House & the murder of Mansukh Hiren. State Govt is extending cooperation to NIA. Briefed Pawar Sahab about developments in Mumbai: Maha Minister Anil Deshmukh,in Delhi pic.twitter.com/4MejmWHAU2
— ANI (@ANI) March 19, 2021
इसे भी पढ़ें: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का ट्रांसफर, हेमंत नगराले होंगे नए कमिश्नर
पवार ने कहा था,‘‘ हमें नहीं लगता कि इससे (वाजे की गिरफ्तारी) से राज्य सरकार पर असर पड़ेगा।’’ राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि कई उद्योग नागपुर में इंटरनेशन कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एमआईएचएएन ने अपनी इकाई स्थापित करने के इच्छुक हैं और राकांपा प्रमुख के साथ बैठक इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सहयोग मांगने के बारे में थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के सहायक उप निरीक्षक वाजे को एनआईए ने अंबानी के आवास के पास जिलेटिन से भरी कार छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cMiNdv
0 Comments