J&K के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर कोई खतरा नहीं, सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे: दिलबाग सिंह 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cTNH3Q

Post a Comment

0 Comments