MP में 2 मिनट का होगा जनजागरण अभियान, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा- जब हम जागेंगे तभी कोरोना भागेगा https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने शनिवार की रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन किया था। इसके बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्क लगाने पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का जवाब टीकाकरण है न कि लॉकडाउन: उमर अब्दुल्ला 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की वर्चुअली बैठक होगी। जिसमें सांसद, विधायक, समाजसेवी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने मिलकर पहले भी लड़ाई लड़ी है और कोरोना को नियंत्रित किया था लेकिन अब फिर मामले बढ़े हैं। इसलिए हम फिर से व्यापक रूप से चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लगा लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा 

मास्क पहनने का लें संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल एक कार्यक्रम के अंतर्गत 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजेगा। इस दौरान हमें 2 मिनट खड़े रहकर मास्क पहनने का संकल्प लेना है। यह कोरोना से लड़ने का जनजागरण अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क लगाने के संकल्प के बाद दुकानदार भाई और बहन अपनी दुकानों के बाहर गोले बनाएं ताकि ग्राहक शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी से इस अभियान में भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम जागेंगे तभी कोरोना भागेगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PgrG7e

Post a Comment

0 Comments