निर्दलीय सांसद राणा ने PM मोदी और शाह को लिखा पत्र, अरविंद सावंत के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत रवि राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने संसद भवन में सोमवार को शिवसेना सांसद अरविंद सावंत द्वारा दी गई धमकी का उल्लेख किया है। उन्होंने शिवसेना सांसद द्वारा दी गई धमकी को पूरे देश की महिलाओं का अपमान बताया है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में अमित शाह की हुंकार, कहा- भाजपा ने देश में जहां जो-जो वादा किया, वो पूरा किया है 

नवनीत रवि राणा ने कहा कि आज जिस तरह से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मुझे धमकी दी है। ये मेरा अपमान नहीं बल्कि मेरे साथ पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। ऐसे में उन्होंने अरविंद सावंत के खिलाफ कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग की।

शिवसेना सांसद ने क्या धमकी दी ?

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए पत्र के मुताबिक निर्दलीय सांसद राणा ने बताया कि लोकसभा की लॉबी में शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा था कि 'तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे'। सांसद राणा ने पत्र में इससे पहले मिली धमकी का भी उल्लेख किया। जिसमें तेजाब डाले जाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3lFyY0c

Post a Comment

0 Comments