PM मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर किए जाएंगे हस्ताक्षर: हर्षवर्धन श्रृंगला https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार से शुरू होने जा रही दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। साथ हीविभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिये नयी घोषणाएं भी की जाएंगी। श्रृंगला ने कहा कि मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे। वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय व्यक्ति होंगे। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर में लगी भीषण आग, 15 की मौत, 45,000 लोगों के सिर से छिनी छत 

श्रृंगला ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, यह यात्रा बेहद खास तथा महत्वपूर्ण है। इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों पर जोर रहेगा। विदेश सचिव ने कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। इनमें दोनों देशों के बीच सहयोग से संबंधित कई समझौते शामिल हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39dE3YL

Post a Comment

0 Comments