PM मोदी की असम और बंगाल की जनता से अपील, बोले- रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का करें इस्तेमाल https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू होने पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘असम में पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है। पात्र मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान का अनुरोध करता हूं। मैं खासतौर से अपने युवा मित्रों से वोट डालने की अपील करता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के लिए हो रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

उन्होंने कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया। इन सीटों पर मतदाताओं से मैं रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।’’ भाजपा को असम में फिर से सत्ता में आने और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हराने की उम्मीद है। असम और बंगाल में क्रमश: तीन और आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tSZO7W

Post a Comment

0 Comments