अशोक डिंडा को दी गई Y+ सुरक्षा, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था हमला https://ift.tt/eA8V8J

पूर्व क्रिकेटर और मोयना से भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा को वाई+ सुरक्षा दी गई है। अब उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षा देगी। आपको बता दें कि भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पर हमला हुआ था। अशोक डिंडा हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की ओर से उन्हें पूर्वी मिदनापुर के म्योना सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक डिंडा ने दावा किया था कि इस हमले में उनके पीठ पर चोट लगी है। उनके गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थकों ने उनकी गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक के घेर लिया और फिर गाड़ी पर पथराव हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, ‘‘डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है।’’ भाजपा उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस सौ से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया, जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आई है।
 

इसे भी पढ़ें: भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा के काफिले पर हमला, टीएमसी पर लगाया हमले का आरोप

 
डिंडा के मैनेजर ने कहा, ‘‘यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब सौ भी अधिक लोगों के साथ मिल कर लाठी, सरिया और ईंट से हमला किया।’’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक परिणाम है। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा, ‘‘भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39uABJi

Post a Comment

0 Comments