नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस की मौजूदा लहर को खतरनाक और अधिक संक्रामक बताते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 मई तक अतिरिक्त 1200 आईसीयू बिस्तर होंगे। केजरीवाल ने कहा कि 500 आईसीयू बिस्तरों का केंद्र रामलीला मैदान में बनेगा जबकि इतनी ही क्षमता का एक और केंद्र जीटीबी अस्पताल के पास स्थापित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएगी DTC बसें
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों स्थलों का मुआयना किया था और तैयारियों का जायज़ा लिया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 200 आईसीयू बिस्तर तैयार किये जा रहे हैं। केजरीवाल ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “ देखा गया है कि मौजूदा लहर खतरनाक है। यह काफी संक्रामक है और जो इसके संपर्क में आ रहे हैं, वे उस तरह से तेजी से उबर नहीं पा रहे हैं जैसा पिछली लहर में देखने को मिला था।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dVK66U
0 Comments