कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का फैसला, रात 10 से सुबह 5 तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू https://ift.tt/eA8V8J

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। लॉकडाउन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हालांकि दिल्ली सरकार लगातार लॉकडाउन से इनकार करती रही है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। आपको बता दें कि पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में लगातार चार हजार के आसपास कोरोना वायरस के मामले आ रहे हैं। पिछले दिन दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले आए जबकि 15 लोगों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के कारण यहां संक्रमण दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PwpvwS

Post a Comment

0 Comments