कोरोना का कोहराम जारी, एक दिन में सर्वाधिक डेढ़ लाख नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,33,58,805 हो गई, जबकि देश में वर्तमान में इस बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार 11 लाख के आंकड़े के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से एक दिन में 839 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,69,275 हो गई है। 18 अक्टूबर 2020 के बाद से इस बीमारी से एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने 'टीका उत्सव' की शुरुआत की, जनता से दूसरे लोगों की मदद की अपील की, बोले- ईच वन वैक्सीनेट वन 

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार 32वें दिन वृद्धि हुई है। देश में अब भी 11,08,087 लोग संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.29 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 90.44 प्रतिशत रह गई है। देश में सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे, लेकिन अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या इस आंकड़े से भी आगे निकल गई है 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने बढ़ाई सख्ती, सभी तरह की सामाजिक, राजनीतिक सभाओं पर रोक लगाई 

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी को अब तक 1,20,81,443 लोग शिकस्त दे चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.27 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक दस अप्रैल तक 25,66,26,850 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,12,047 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dRd2Mm

Post a Comment

0 Comments