प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 15 अप्रैल को 10,166 नए मामले सामने आए थे और 14 अप्रैल को ही 53 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 7496 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 59,183 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1679 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1681, ग्वालियर में 692, जबलपुर में 724, उज्जैन में 275 एवं सागर में 278 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 3,84,563 संक्रमितों में से अब तक 3,20,955 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं।नोवल कोरोना वायरस #COVID19
— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) April 16, 2021
मीडिया बुलेटिन 16 अप्रैल 2021
🕕 शाम 6 बजे तक अद्यतन@mp_iec#MPFightsCorona #MaskUpMP #JansamparkMP pic.twitter.com/BMRjrRapFw
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2OV4Xxx
0 Comments