मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 12,897 नए मामले सामने आये, 79 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 79 और लोगों की मौत हो गई तथा 12,897 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी नेबताया, ‘‘सोमवार को प्रदेश में 79 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4636 हो गई है।’’ उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 12,897 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 4,20,977 तक पहुंच गयी है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मद्देनजर स्कूल बंद, राजनीतिक दलों ने बड़ी रैलियां नहीं करने का ऐलान किया

प्रदेश में किसी एक दिन का यह कोविड-19 के नए मरीजों एवं इससे मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 अप्रैल को 12,248नए मामले सामने आए थे और 18 अप्रैल को 66 व्यक्तियों की मौत इस महामारी से हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6936 मरीज ठीक भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: कोविड-19 प्रतिबंधों के बीच परिवहन मंत्री ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया

प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 74,558 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 1698 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1703, ग्वालियर में 1157 एवं जबलपुर में 877 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 4,20,977 संक्रमितों में से अब तक 3,41,783 स्वस्थ होकर घर चले गये हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tzQPsO

Post a Comment

0 Comments