महाराष्ट्र में पालघर जिले के अस्पताल में लगी भयानक आग, 13 कोरोना मरीजों की जिंदा जलने से मौत https://ift.tt/eA8V8J

विरार (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शुक्रवार तड़के एक अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आग तड़के तीन बजे अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। जिले के आपदा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई-को बताया कि आग लगने से पहले आईसीयू की वातानुकूलन इकाई में विस्फोट हुआ था। कदम ने बताया कि अस्पताल में 16 मरीजों का इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: कोरोना मरीजों के लिए राहत, 1824 नए ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड राज्य में पहुंचे

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आईसीयू में 17 मरीज थे। चार मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के बाद कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत हो गई थी। जिले के आपदा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई-को बताया कि आग लगने से पहले आईसीयू की वातानुकूलन इकाई में विस्फोट हुआ था। हादसे के शिकार लोगों के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sNpNge

Post a Comment

0 Comments