>देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,19,13,292 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट आई है और अब वह 91.22 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।India reports 1,31,968 new #COVID19 cases, 61,899 discharges, and 780 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
— ANI (@ANI) April 9, 2021
Total cases: 1,30,60,542
Total recoveries: 1,19,13,292
Active cases: 9,79,608
Death toll: 1,67,642
Total vaccination: 9,43,34,262 pic.twitter.com/Qv7eQnm5M7
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,167 नए मामले दर्ज, 18 और मरीजों की हुई मौत
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 25,40,41,584नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 13,64,205 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/31YR705
0 Comments