देश में 14.5 करोड़ दी गई डोज, एक दिन में 31 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस रोधी टीके की 14.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है, जिनमें से 31 लाख से अधिक खुराक सोमवार को लगाई गईं।

इसे भी पढ़ें: घर पर भी मास्क लगाकर रखें, सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच नागरिकों को दी सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में टीके की14,50,85,911 खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से सोमवार को टीकाकरण के 101वें दिन 31,74,688 खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 19,73,778 लाभार्थियों को पहली और 12,00,910 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/32QjYnL

Post a Comment

0 Comments