अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के दो नए मामले, अब तक 16,853 व्यक्ति संक्रमित https://ift.tt/eA8V8J

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,853 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में फिलहाल 11 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि बाकी 16,786 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 55,469 नए मामले, 297 और मरीजों की मौत 

जाम्पा ने बताया कि अब तक राज्य में 4,15,217 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 259 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई। इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 96,887 लोगों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके लगे हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dVQqKL

Post a Comment

0 Comments