झारखंड में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत, एक दिन में 1,925 नये केस आये सामने https://ift.tt/eA8V8J

रांची। झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर मृतकों की कुल संख्या 1,175 तक पहुंच गयी। यहां संक्रमण के 1,925 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर शनिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,715 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार: WHO

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 1,34,715 संक्रमितों में से अब तक 1,22,936 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 10,604 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। रांची में संक्रमण के 754 नये मामले, पूर्वी सिंहभूम में 256 नए मामले एवं धनबाद में 94 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसे भी पढ़ें: सोनिया ने पार्टी शासित प्रदेशों में कोरोना के खिलाफ प्रयासों की समीक्षा की

रांची में संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में जहां आठ लोगों की मौत हो गयी, वहीं पूर्वी सिंहभूम में तीन, धनबाद में दो तथा गुमला, चतरा, पलामू एवं साहिबगंज में एक-एक संक्रमित की मौत हुई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3g0lfjU

Post a Comment

0 Comments