राजस्थान में 18 से 44 साल उम्र के लोगों का शुरू हुआ टीकाकरण https://ift.tt/eA8V8J

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण का नया चरण शनिवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार देर शाम 5.44 लाख टीके देने की सहमति दे दी। शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले राजस्थान सरकार को तीन लाख खुराक देने की सहमति दी थी। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर शनिवार से राज्य 35 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू किया जाना था।

इसे भी पढ़ें: महिंद्रा एंड महिंद्रा मेरू कैब में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम कंपनी ने 5.44लाख टीके इसी माह और मिलने की जानकारी दी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य के 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध कराने की मांग लगातार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 18 -44 वर्ष आयु वाले लोगों की संख्या 3. 25 करोड़ है।

इसे भी पढ़ें: एक दिन में 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नये मरीज आये, 3,523 लोगों की मौत

डॉ शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण राज्य को एक मई से 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रतिदिन चाहिए जबकि केन्द्र सरकार की ओर से जो आवंटन किया जा रहा है वह बेहद कम है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में राजस्थान को 67 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया गया था लेकिन प्रदेश को केवल 40 हजार इंजेक्शन ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों या कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध हैं लेकिन आक्सीजन और रेमडेसिविर का आवंटन केन्द्र सरकार के हाथ में होने के कारण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3aVZfDA

Post a Comment

0 Comments