कोविड-19 रोगियों के लिए 1,400 से 2000 बिस्तर तैयार करेगी केजरीवाल सरकार https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि शहर में अगले दो दिन में कोविड-19 रोगियों के लिए 1,400 से 2,000 बिस्तर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने यमुना क्रीड़ा स्थल और राष्ट्रमंडल खेलगांव का दौरा कर वहां कोविड देखभाल केन्द्र तैयार किए जाने की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मांग, देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें प्रधानमंत्री

दौरे के दौरान केजरीवाल ने कहा, लोगों के लिए हम अधिक से अधिक ऑक्सीजन बिस्तरों का प्रबंध कर रहे हैं। अगले दो दिन में 1,400 से 2000 बिस्तर उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम यमुना क्रीड़ा स्थल और राष्ट्रमंडल खेलगांव में 500-500 बिस्तर तैयार कर रहे हैं जबकि दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 100 बिस्तरों का इंतजाम किया जा रहा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3x8VSlU

Post a Comment

0 Comments