काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य https://ift.tt/eA8V8J

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखतेहुए श्री विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से फिलहाल यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों में ही रहे।

इसे भी पढ़ें: Online पैसा कमाने का अच्छा जरिया है Blogging, Investment की भी जरूरत नहीं

उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश विदेश से आने वाले लोगों से अपील है कि बहुत आवश्यक न हो तो वाराणसी न आएं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3si75wQ

Post a Comment

0 Comments