कोविड-19: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ा https://ift.tt/eA8V8J

इंदौर। मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 49 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं। वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं। शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था।

इसे भी पढ़ें: रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से 30,000 लीटर ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंची

जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बनी थीं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gzV2c5

Post a Comment

0 Comments