आंध्र प्रदेश: ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी बाधा के कारण कोविड-19 के दो मरीजों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

विजयनगरम (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सरकारी अस्पताल में उच्च प्रवाह ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर पर रहे कोविड-19 के दो मरीजों की तकनीकी कारणों से ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं होने से सोमवार तड़के मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के स्वास्थ्य कर्मियों को सामग्री मुहैया कराकर मदद का निर्देश दिया

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमना कुमारी के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन पर आश्रित 97 मरीजों में से 12 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन दिया जा रहा है। अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के दो से तीन बजे के करीब उच्च प्रवाह ऑक्सीजन की आपूर्ति में तकनीकी बाधा आ गयी जिसके चलते दो मरीजों की मौत हो गयी। बाकी मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sPgrjZ

Post a Comment

0 Comments