पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उप चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने किया 480 लोगों पर मामला दर्ज

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पवार की आलोचना की और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संपर्क किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंड़े ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Q6MsGH