दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,201 नए मामले, 24 घंटे में 380 जानें गईं https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,201 नए मामले सामने आए जबकि एक ही दिन में सर्वाधिक 380 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पतालों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटेगा किसान मोर्चा

बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक 10.47 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 14,628 तक पहुंच गई है। इसके मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण की दर 35.02 फीसदी है। शहर में फिलहाल 92,358 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,055 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इस दौरान 57,690 नमूनों की जांच की गई। वहीं इस दौरान 43,637 लोगों को टीके लगाये गए।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tQU92K

Post a Comment

0 Comments