प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,164 मामले सामने आए, 15 लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

प्रयागराज। जिले में सोमवार को 2,164 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं 15 व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को कुल 12,660 लोगों केनमूने लिए गए जिसमें से 2,164 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को 1,462 व्यक्तियों ने घर में पृथक वास पूरा किया। वहीं विभिन्न अस्पतालों से 68 मरीजों को छुट्टी दी गई।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2RFjmPo

Post a Comment

0 Comments