झारखंड में कोरोना वायरस के 2,296 नए मामले , 21 और लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

रांची। झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,296 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,39,384 हो गई तथा 21 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,213 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रांची में सर्वाधिक 1,076 नए मामले सामने आए। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 362, दुमका में 128 एवं कोडरमा में 70 नए मामले सामने आए। 
 

इसे भी पढ़ें: SC की पीठें निर्धारित समय से एक घंटे देरी से करेंगी सुनवाई, 44 कर्मचारी कोरोना से हुए संक्रमित


अधिकारी ने बताया कि रांची में 14, पूर्वी सिंहभूम में चार और धनबाद, गोड्डा एवं पाकुड़ जिलों में एक-एक मरीज की मौत इस संक्रमण के कारण हुई। राज्य में अभी 13,933 लोगों का उपचार चल रहा है और 1,24,238 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पिछले 24 घंटे में 36,855 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PM8XkB

Post a Comment

0 Comments