इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी हुए कोरोना से संक्रमित
अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में सेना के दो जवान और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 16,800 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 99.13 प्रतिशत है और संक्रमित पाए जाने की दर 0.54 प्रतिशत है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 571 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के साथ ही अब तक कुल 4,19,072 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 1,65,414 लोगों का टीकाकरण हो गया है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2OVvcnA
0 Comments