कोविड के मद्देनजर सरकार ने हरियाणा के स्कूलों में 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों में 31 मई तक के लिए गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी। हरियाणा के शिक्षामंत्री कुवंर पाल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘स्कूल गर्मियों की छु्ट्टियों के लिए 22 अप्रैल से 31 मई तक बंद रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 10 मरीजों की मौत

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में राज्य सरकार ने आठवीं तक की कक्षाएं 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया था लेकिन कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि के मद्देनजर बाद में सभी कक्षाएं बंद कर दी गईं। शिक्षक स्कूल आ रहे हैं और परीक्षा नतीजे तैयार कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं। बच्चों के साथ शिक्षकों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए पहले ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित की जा रही हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dzSWY0

Post a Comment

0 Comments