तेलंगाना में कोरोना वायरस के 3,187 नए मामले दर्ज, सात और मरीजों ने तोड़ा दम https://ift.tt/eA8V8J

हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.27 लाख से अधिक हो गए हैं तथा सात और लोगों की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,759 हो गई है। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम जारी, एक दिन में सर्वाधिक डेढ़ लाख नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहली बार 11 लाख के पार 

सरकारी बुलेटिन में 10 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकडों के आधार पर बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के 551, मेडचल मल्काजगिरि में 333 और रंगारेड्डी में 271 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3,27,278 हैं तथा 787 और मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,05,335 हो गई है। राज्य में 20,184 मरीज उपचाराधीन हैं। शनिवार को 1.15 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने 'टीका उत्सव' की शुरुआत की, जनता से दूसरे लोगों की मदद की अपील की, बोले- ईच वन वैक्सीनेट वन 

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत और संक्रमण से ठीक होने की दर 93.29 प्रतिशत है। एक अन्य बयान में कहा गया कि 10 अप्रैल तक राज्य में 17.61 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक और करीब तीन लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3d4286G

Post a Comment

0 Comments