अबतक 6.54 लाख मरीज इस संक्रमण से उबर चुके हैं। शहर में रविवार को 4,033, शनिवार को 3,567 मामले और शुक्रवार को 3,594 मामले आए थे। पिछली साल आठ दिसंबर को शहर में कोविड-19 के 3,188 तथा छह दिसंबर को 2706 मामले सामने आये थे। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 15 और लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हो गयी। यहां अबतक कोविड-19 के11,096मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। महानगर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 13,982 से बढ़कर 14,589 हो गई। बुलेटिन में कहा कि एक दिन पहले कुल 64,003जांच के बाद3,548 नए मामलों का पता चला। घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या एक दिन पहले के 7,144 से बढ़कर 7,983हो गई। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 3,090हो गई।Delhi reports 3,548 new #COVID19 cases, 2,936 recoveries, and 15 deaths
— ANI (@ANI) April 5, 2021
Total cases: 6,79,962
Total recoveries: 6,54,277
Death toll: 11,096
Active cases: 14,589 pic.twitter.com/3BneDVtsji
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cOQ0X4
0 Comments