शीना बोरा मर्डर की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी समेत भायखला जेल के 39 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई।शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और बायकुला जेल में कैद 39 अन्य कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें पृथकवास केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रैपिड एंटीजन जांच में 40 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। उन्होंने बताया, ‘‘संक्रमित 40 कैदियों में से अधिकतर में कोई लक्षण नहीं है। उन्हें एहतियातन मध्य मुंबई के बायकुला स्थित पतनकार स्कूल में बने जेल के पृथकवास केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: कोवैक्सीन दो बार उत्परिवर्तन कर चुके कोरोना वायरस के प्रकार को भी बेअसर करती है: ICMR

अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक महिला कैदी की एंटीजन जांच की गई थी और संक्रमित पाए जाने पर उसे दक्षिण मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल के कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया गया। उल्लेखनीय है कि इंद्राणी बेटी की हत्या के आरोप में अगस्त 2015 से ही बायकुला जेल में कैद है। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में इंद्राणी के अलावा उसके पूर्व पतियों संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि शीना बोरा की 2012 में हत्या कर दी गई थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3n8oRSv

Post a Comment

0 Comments