इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 11,045 मामले आए, 60 लोगों की मौत
राज्य में इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,46,331 हो गये हैं जबकि 1414 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ अब तक 3,11,008 मरीज ठीक हो चुके है। राज्य में फिलहाल 33,514 मरीजों का उपचार चल रहा है और शुक्रवार को 1.26 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और अब तक कुल 1.14 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 3.11 लाख से अधिक की जांच हुई है। राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 89.8 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर क्रमश: 1.2 प्रतिशत और 87.2 प्रतिशत है। एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में 16 अप्रैल को 24.51 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली जबकि 3.49 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ttj9wK
0 Comments