पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को 45 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,466 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से 17 कहीं और से यात्रा कर लौटे थे जबकि मरीजों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान 28 संक्रमितों का पता चला। संक्रमण से 31 और लोग स्वस्थ हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 159 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 5,243 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी और सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं
द्वीपसमूह में कोविड-19 से अब तक 64 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3.55 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है। अधिकारी ने बताया कि अब तक 13,533 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 8,915 को दूसरी खुराक दी गयी है। उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के करीब 67,170 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 368 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dDFMt8
0 Comments